Home News Posts उत्तराखंड दिव्यांग बच्चो को दया नहीं सहयोग की आवश्यकताः राष्ट्रपति

दिव्यांग बच्चो को दया नहीं सहयोग की आवश्यकताः राष्ट्रपति

0
414
  • राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास
  • राष्ट्रपति के जन्मदिन पर पीएम, व उपराष्ट्रपति ने दी शुमकामनाए

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू को प्रधानमंत्री व उप राष्ट्रपति द्वारा उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाये दी गयी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति उघान का शिलान्यास कर एनआईईपीवीडी के छात्रों के साथ अपनी जन्मदिन मनाया गया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज राष्ट्रपति उघान का शिलान्यास किया। राष्ट्रपति उघान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उघान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद करते हुए एनआईईपीवीडी छात्रों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने बताया कि ये पहला मौका नहीं है जब वह अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों के साथ मना रही हैं। इससे पहले 2023 में भी उन्होंने इसी तरह अपना जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और इस बात पर जोर दिया कि इन बच्चों को दया की नहीं, सहयोग की आवश्यकता है। इनकी प्रतिभा को प्रकाशित करने में सभी को सहयोग देना है। ये केवल सरकार का नहीं बल्कि सभी लोगों का दायित्व है कि वो दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और उनको सहयोग दें। राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांग छात्रों के लिए समान अधिकार और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here