Home News Posts उत्तराखंड महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में किया...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में किया ध्वजारोहण

0
567

देहरादून। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड, लाडपुर, देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस चौहान,
उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here