Home News Posts उत्तराखंड 85 लाख रूपये की साइबर ठगी करने वाला दबोचा

85 लाख रूपये की साइबर ठगी करने वाला दबोचा

0
23

देहरादून। 85 लाख रूपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर को एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनो पहले चुन्नी लाल अग्निहोत्री, निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में तहरीर दी गयी कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्वयं को गु्रप का रजिस्टर्ड सलाहकार बताया गया। आरोपियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट तथा नकली दस्तावेज प्रस्तुत कर विश्वास में लिया गया तथा विभिन्न तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कुल 55,50,000/— की धनराशि जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी। उक्त तहरीर के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान ठगी की धनराशि के लाभार्थी बैंक खातों की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त साइबर धोखाधड़ी की मनीट्रेल में 1 व्यक्ति सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू पुत्र चिमन सिंह, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब, उम्र 26 वर्ष की संलिप्तता प्रकाश में आयी। आरोपी के खाते में वादी से ठगी गयी धनराशि में से 6 लाख रूपये जमा हुए थे। टीम द्वारा पंजाब में दबिश देकर उक्त अभियुक्त को पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here