भ्रष्टाचार के आरोपी रामविलास यादव को मिली 20 दिन की जमानत

0
307

देहरादून। भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को आज मेडिकल ग्राउंड पर 3 हफ्तों की जमानत मिल गई है। उनके वकील द्वारा हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा गया था कि जेल में बंद रामविलास यादव का स्वास्थ्य खराब चल रहा है उन्हें इलाज के लिए गंगा राम अस्पताल या एम्स दिल्ली जाना है इसलिए उन्हें एक माह की शॉर्ट टाइम जमानत दी जाए। नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक कुमार की अदालत ने उन्हें तीन हफ्ते (20 दिन) की जमानत देने के आदेश दिए है। जमानत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें 21 सितंबर को फिर अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर रामविलास यादव को पिछले साल उनके रिटायरमेंट से कुछ दिन पूर्व ही विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था तभी से वह जेल में है। उन पर आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तारी से पूर्व के 3 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की थी। ईडी ने इसका संज्ञान लेते हुए उनकी संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला था तथा उनकी 20 करोड़ से अधिक संपत्तियों को अटैच किया गया था और उन पर शिकंजा करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज कराया गया था। जेल में बंद रामविलास यादव द्वारा अपने परिजनों के नाम भी बड़ी संख्या में परिसंपत्तियंा बनाई गई है। विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह अभी तक जेल में बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here