कांग्रेस ने जनरल रावत के लिए की भारत रत्न की मांग

0
325

राहुल गांधी, देवेंद्र यादव, हरीश रावत, गोदियाल ने किए पुष्प अर्पित

नई दिल्ली /देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रभारी देवेंद्र यादव ने नई दिल्ली में जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सांसद प्रदीप टम्टा, संजय चौधरी, हरिपाल ेने दिवंगत जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश अपने जांबाज जनरल को को सलाम करता है। चारों ओर लोग भारत माता की जय—जय कार कर रहे हैं। कहा कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक बन गये थे। एक ऐसे जनरल व एक ऐसे सैनिक के रूप में लोग उनको देखने लगे थे, उनसे भरोसा करने लगे थे कि ये व्यक्ति हमारी सुरक्षा की गारंटी है।
कहा कि हम लोगों के मन में केवल एक भाव आ रहा है कि भारत माता के इस महान सपूत को भारत रत्न मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here