Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे की पेशकश के बाद पूर्व सीएम रावत का बड़ा...

कांग्रेस से इस्तीफे की पेशकश के बाद पूर्व सीएम रावत का बड़ा बयान

0
36
  • कांग्रेस मेरे खून, मेरी हड्डियों में हैः हरीश रावत

देहरादून। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की पेशकश को लेकर कहा कि ईडी की कार्रवाई से अगर पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो मैं त्यागपत्र देना चाहूंगा।
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर स्थिति साफ की है। हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई से अगर कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य के पदों से त्यागपत्र देना चाहूंगा। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है, हरीश रावत जो कुछ भी है, उस सबका निर्माण करती है। वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने निजी सचिव और पूर्व ओएसडी और चंदन सिंह जीना पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए थे। हरदा ने सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी की लड़ाई के लिए अपने कांग्रेस के पदों से इस्तीफा देने की बात की थी, हालांकि उन्होंने अब स्पष्ट किया है कि अगर पार्टी को इस कार्रवाई की वजह से कोई आगे भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ने में कोई परेशानी हो तो वे इस्तीफा देना चाहेंगे। साफ है कि हरदा ने इस्तीफा देने की पार्टी के सामने पेशकश की है। फिलहाल इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here