कांग्रेस नेताओं ने बांटा आपदा प्रभावितों का दर्द

0
175

आपदा प्रभावितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
सरकार से समुचित व्यवस्था करने की मांग

जोशीमठ। सूबे के कांग्रेस नेताओं ने आज जोशीमठ आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। इस दौरान कई आपदा प्रभावितों की आंखों से आंसू छलकते दिखे, अपना घर उजड़ने के दर्द को बयां करते वह यह कहते दिखे कि अब वह कहां जाएंगे और क्या करेंगे। उनके परिवार का क्या होगा?
आपदा प्रभावितों को कांग्रेस नेताओं ने ढांढस भी बंधाया और कहा कि वह हर संभव प्रयास करेंगे की इस आपदा की घड़ी में सरकार उनकी मदद करें। इस दौरान इन आपदा प्रभावितों ने अब तक सरकार की तरफ से मिली मदद को नाकाफी बताते हुए कहा कि सरकार उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था करें और उन्हें उनकी संपत्तियों का उचित मुआवजा दे जिससे वह फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आपदा प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि वह घबराए नहीं कांग्रेस उनके हकों की लड़ाई में उनके साथ रहेगी। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हरीश रावत जोशीमठ पहुंचे थे और आपदा प्रभावितों से मिले थे। जोशीमठ आपदा के लिए कांग्रेस भाजपा की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराती रही है तथा प्रभावितों को बद्रीनाथ विस्थापितों की तर्ज पर मुआवजा देने की मांग को लेकर मौन उपवास और धरना प्रदर्शन करती रही है।
जोशीमठ पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तथा नेता विपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित क्षेत्र में जाकर स्थलीय हालात की जानकारी भी ली। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली कराने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here