Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: कल भाजपा ज्वाइन करेंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर...

कांग्रेस को बड़ा झटका: कल भाजपा ज्वाइन करेंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

0
1232

देहरादून। सत्ता में वापसी का सपना संजोए बैठी कांग्रेस जहां एक और टिकट बंटवारे से असंतुष्टों का विरोध झेल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस का हाथ और साथ छोड़कर भाजपा के साथ जा रहे हैं। सरिता आर्य के बाद अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा के साथ जाने का मन बना लिया है और वह कल भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। बीते 4 दशकों से कांग्रेस की सेवा में जुटे गांधी परिवार के निकट सहयोगी रहे किशोर उपाध्याय लंबे समय से पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपेक्षा झेल रहे थे। अभी बीते दिनों पार्टी ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था जिससे वह आहत थे। गढ़वाल की राजनीति में अपनी एक अलग छवि वाले वह ब्राह्मण समाज का एक ऐसा प्रतिष्ठित चेहरा थे जिनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को 2022 के चुनाव में बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं खबर यह भी है कि भाजपा उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here