Home News Posts आज से 62 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर!

आज से 62 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर!

0
23


नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम जनता और कारोबारियों की जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है। गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है, जिससे खासकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कमर्शियल सिलेंडर: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर 2815 रुपये में मिलेगा। छोटे गैस उपभोक्ताओं और दुकानदारों के काम आने वाले 5 किलोग्राम वाले कमर्शियल/छोटू सिलेंडर के दाम में भी 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 781 रुपये में उपलब्ध होगा। दामों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग का काम करने वाले कारोबारियों के बजट पर पड़ेगा, जो पहले से ही त्योहारों के सीजन में व्यस्त हैं।
गैस उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। नियमों के तहत आज से बिना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (Biometric e-KYC) के गैस सब्सिडी का लाभ मिलना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें सब्सिडी का लाभ पाने के लिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here