Home News Posts उत्तराखंड सीएम धामी ने पुरोला मुख्य बाजार में किया एक विशाल रोड़ शो

सीएम धामी ने पुरोला मुख्य बाजार में किया एक विशाल रोड़ शो

0
382

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा के पुरोला बाजार में किया भव्य रोड़ शो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यालक्ष्मी शाह के लिये वोट मांगने 29 मार्च को पुरोला पहुंचे। रैली स्थल में पहुंचने से पहले सीएम धामी ने पुरोला मुख्य बाजार में एक विशाल रोड़ शो किया।
सीएम के रोड शो के दौरान उपस्थित जनसैलाब ने पीएम मोदी, सीएम धामी और महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की । रोड शो में मुख्यमंत्री के चुनावी रथ पर लोगों ने घरों से जाकर फूल बरसाए। बदले में मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर जमकर पुष्प वर्षा की। हजारों की संख्या में लोगों के हुजूम के साथ रोड शो जनसभा स्थल पर पहुंचा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षों से भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बन पाया आज पीएम मोदी ने विशाल मंदिर का निर्माण करवा दिया। वहीं जम्मू कश्मीर में धारा 370 जैसे धारा को हटा दिया ये सब आप लोगों के वोट की तागत थी जिसे पीएम मोदी ने करके दिखाया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए और तीसरी बार पीएम मोद को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए टिहरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक मालचंद, उत्तरकाशी जिले की प्रभारी श्रीमती नीरू देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, रमेश चौहान,विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र सिंह विष्ट, पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य डा. स्वराज विद्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, गंगोत्री के प्रभारी जगत सिंह चौहान जी, अमीचंद शाह, मोरी प्रमुख बचन पंवार,पूर्व प्रमुख सुलोचना गौड़, जिला महामंत्री पवन नौटियाल , अमित चंद शाह, आनंदी राणा, अनीता परमार, मंडल अध्यक्ष पुरोला जगमोहन पंवार, मोरी के मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वन पंवार, बरनीगाड़ डामटा के मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल, नौगांव के मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, सांकरी मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here