देहरादून। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेम नगर मुख्य बाजार में 500 से अधिक पौधों का वितरण किया गया जिसमें चंपा, चमेली, रात की रानी, कनेर, नीम इत्यादि वृक्ष शामिल रहे। देहरादून उद्योग व्यापार मंडल एवं क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम को संपन्न किया गया जिसमें प्रेम नगर एवं आसपास के समस्त निवासियों ने प्रतिभाग किया देहरादून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत सहगल द्वारा अत्यधिक सहयोग प्रदान किया गया। उनके द्वारा इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरुकुल पोंधा के बच्चों द्वारा हवन, उसके उपरांत ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं उसके उपरांत कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। साथ-साथ क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति के सभी सदस्य वृक्षों को वितरित करने में लगे रहे।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्री के रूप में राज्य मंत्री विश्वास डाबर, भारतीय जनता पार्टी से अर्चित डाबर, देहरादून महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसेन एवं जसविंदर सिंह जोगी कांग्रेस उपाध्यक्ष देहरादून उपस्थित रहे।
उक्त अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप सिंह अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, संयोजक अमित चौधरी, संयोजक नितिन कुमार, दून टीवीएस के मालिक राजेश भाटिया, राजेश बाली, सुश्री सपना, गगन चावला, सुश्री सोनिया, नमित चौधरी, टीका बहादुर थापा, अनुराग शर्मा, सुदीप ममगाई, शिवम शुक्ला एवं दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत सहगल, सुभाष जसोरिया, जतिन तलवार इत्यादि मौजूद रहे।




