Home News Posts उत्तराखंड चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार

0
1059

देहरादून। देर रात चोरी की योजना बनाते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने दो चाकू, लोहे की राड व पेचकस—प्लास भी बरामद किये है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात कोतवाली ऋषिकेश पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस चंद्रेश्वर नगर शमशान घाट के सामने उत्कल आश्रम गौशाला के पीछे खाली प्लाट पर पहुंची तो उसे वहंा अंधेरे में चार लोग बैठे बात करते नजर आये। पुलिस ने जब उन्हे रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू, लोहे की राड, पेचकस—प्लास बरामद किये। इस पर पुलिस उन्हे कोतवाली ले आयी। जहंा पूछताछ के दौरान उन्होने अपना नाम मारकंडे जायसवाल चन्द्रेश्वर नगर, सतीश निवासी शांति नगर वनखंडी, राहुल निवासी केशवपुरी बस्ती व रोहित ठाकुर निवासी गुमानीवाला बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here