Home News Posts उत्तराखंड कैश, कार्ड और खुशियाँ – सब निकले बाहर !

कैश, कार्ड और खुशियाँ – सब निकले बाहर !

0
533
  • धनतेरस पर टूटी खरीदारी की झड़ी!

देहरादून। धनतेरस पर आज बाजारों में लोेगों की भीड लगी रही। खासकर बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकाें की लाईन लगी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं इस दौरान शहर मे लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
आज यहां सुबह से ही धनतेरस के अवसर पर शहर के समस्त बाजारों में लोगों की भीड लग गयी थी। खासकर बर्तन की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखायी दिये। आज के दिन लोग बर्तन व झाडू आवश्यक खरीदते हैं। जिसके चलते झाडू की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने सुबह पहले घरों में साफ सफाई करने पश्चात बाजार का रूख किया। बाजार में भीड के कारण कई स्थानों पर जाम लगा रहा जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत का सामना करना पडा। सुबह से ही लोगों की भीड बर्तनों की दुकानों पर लग गयी थी।


राजधानी देहरादून के प्रमुख पल्टन बाजार में आज सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। जिससे व्यापारियों के चेहरो पर रौनक दिखाई दी। दोपहर होते—होते पल्टन बाजार मे पांव रखने की भी जगह लोगों को नहीं मिल रही थी। इस दौरान लोगों ने बर्तनों व जेवरातों सहित कई सामान खरीदे। हालांकि इस दौरान शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे सहित अन्य चौराहो पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जिस कारण पुलिस प्रशासन को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here