देहरादून। टैक्सी को टक्कर मारकर चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मित्रलोक कालोनी निवासी ध्रुव पुंज ने 14 जुलाई को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह उसका चालक कार से सवारी लेकर मसूरी से दून की तरफ आ रहा था। तभी ब्लाइंड स्कूल के पास पीछे से आ रही कार चालक ने उसकी कार पर टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालकों ने बाहर निकलकर उसके चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब कार में बैठी सवारियों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने सवारियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने 15 दिन बाद उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



