Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, दो की मौत

कार खाई में गिरी, दो की मौत

0
147

चम्पावत। सड़क दुर्घटना में एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला कानाकोट—सिरतोली मार्ग का है। यहंा एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही थी। सिरतोली के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार वाहन स्वामी और चालक कमल सिंह बोहरा (58) तथा बबलू चौधरी (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां से गुजर रही अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी।मृतकों की पहचान कानाकोट निवासी कमल सिंह बोहरा, पुत्र रघुवर सिंह और बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी बबलू चौधरी, पुत्र गंगा चौधरी के रूप में हुई है। कमल सिंह बोहरा खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में एसएसओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं बबलू चौधरी कारपेंटर का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लोहाघाट में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सड़क काफी संकरी है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को रास्ता देते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here