Home News Posts उत्तराखंड कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत

कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत

0
647

उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के जंगल में पेड़ से टकरा जाने से कार सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। जब वह गड़प्पू के जंगल में पहुंचे उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। बता दें कि, सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे जो देर रात वापस लौट रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here