देहरादून। कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर ने विधानसभा क्षेत्र के यमुना कॉलोनी अटल पार्क में श्रम विभाग के माध्यम से श्रम कार्ड धारकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रमिकों को टूल कीट उपलब्ध कराई गई ।
इस अवसर पर श्रीमति कपूर ने कहा कि आज 400 से अधिक श्रम कार्ड धारकों को उनकी ट्रेड के अनुसार टूल कीट दी जा रही है । हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यत्तिQ को भी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके जीवन उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है । टूल किट देने के साथ साथ श्रम विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं भी चलाई जा रही है जिनकी जानकारी देकर हम इन सभी के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर श्रम अधिकारी अश्विनी ने सभी को योजनाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, पार्षद संजय सिंहल, अर्चना पुंडीर, शेखर नौटियाल, बबलू बंसल, संतोष कोठियाल, अतुल बिष्ट,मनोज शर्मा, सूरज बिष्ट,जतिन कुकरेजा आदि लोग मौजूद रहे।




