Home ताजा ख़बर कनाडा का बड़ा आरोप- अमित शाह के निशाने पर सिख अलगाववादी नेता

कनाडा का बड़ा आरोप- अमित शाह के निशाने पर सिख अलगाववादी नेता

0
636


नई दिल्ली। कनाडा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनके देश में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य व्यक्ति हैं। एक कनाडाई अधिकारी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया है। भारत ने कनाडा के पिछले आरोपों को निराधार बताते हुए किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।
अमेरिकी अखबर ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि कनाडाई अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा और धमकी के अभियान के पीछे शाह का हाथ है। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल से कहा कि उन्होंने अमेरिका स्थित अखबार को बताया कि साजिश के पीछे अमित शाह का हाथ है। मॉरिसन ने समिति को बताया, “पत्रकार ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या यह (शाह) वह व्यक्ति है। मैंने पुष्टि की है कि यह वही व्यक्ति है।” हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को लेकर कोई डिटेल्स या सबूत नहीं दिया। ओटावा में भारतीय उच्चायोग और भारतीय विदेश मंत्रालय ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here