Home News Posts उत्तराखंड 46 लाख कीमत के मोबाइल देकर 269 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान...

46 लाख कीमत के मोबाइल देकर 269 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

0
405

नैनीताल। पुलिस ने 46 लाख रूपये की कीमत के मोबाइल लौटाकर 269 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान लौटायी।
आज यहां प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा फरियादियों के खोये हुये मोबाइल फोन को बरामद करने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपद स्तर पर गठित मोबाइल एप्प सेल को मोबाईलों को बरामद करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकाश चंद एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन में तथा सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रभारी, हेमचन्द्र पन्त मोबाइल एप्प (साईबर सैल) के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी किशन सिंह कुंवर, महिता कांस्टेबल पूजा चौधरी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जनवरी से जून तक नम्बरों को प्रभारी एसओजी संजीत राठौड के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त खोये मोबाइलों का ईएमआई का प्रचलन में होना पाया गया, उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 269 मोबाइल फोन, मोबाईल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये। विभिन्न कम्पनियों के 269 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 46 लाख 35 हजार रुपये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here