Home News Posts उत्तराखंड मंदिर का ताला तोड दानपात्र, मूर्ति छत्र व अन्य सामान चोरी

मंदिर का ताला तोड दानपात्र, मूर्ति छत्र व अन्य सामान चोरी

0
1125

देहरादून। चोरों ने मंदिर का ताला तोडकर वहां से दानपात्र, मूर्ति छत्र व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मंदिर व ग्राम कल्याण समिति सुन्दरवाला के महासचिव रवि सिंह ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आज प्रातः जब वह शितला माता मंदिर पूजा के लिए गये तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अन्दर से मंदिर का दानपात्र, मूर्ति का छत्र व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here