Home News Posts उत्तराखंड मंदिर के पास मिट्टी में दबे मिले दो साधुओं के शव

मंदिर के पास मिट्टी में दबे मिले दो साधुओं के शव

0
44
  • हत्या की आशंका, जांच शुरू कई हिरासत में

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप दो साधुओं के बीती देर रात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शव जंगल क्षेत्र में मिटृी के नीचे दबे मिले, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंंच कर दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मंदिर से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस की जांच के दायरे में मंदिर के मुख्य पुजारी सहित कुछ अन्य लोग भी हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।
दोहरे शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुटे रहे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here