Home News Posts उत्तराखंड पहाड़ी से मलबा गिरने से महिला श्रमिक सहित दो लोगों की मौत!

पहाड़ी से मलबा गिरने से महिला श्रमिक सहित दो लोगों की मौत!

0
30

नैनीताल। भवाली क्षेत्र के मेहरागांव में बीती शाम निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली पहुंचाया। पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मेहरागांव में बीती शाम निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। हादसा दीवार निर्माण के दौरान हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने मौके पर हंगामा करते हुए ठेकेदार को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भवाली पहुंचाया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मेहरागांव में एक निर्माण साइट पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। गुरुवार शाम करीब छह बजे अचानक पहाड़ी से मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से गौरी देवी (38) पत्नी महेंद्र कुमार, मूल निवासी लालकुआं और हाल निवासी निशौला, भीमताल तथा हरीश थापा (18) पुत्र दीपक थापा निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नेपाल निवासी नेत्र सिंह घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह लापरवाही प्रतीत हो रही है। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here