भाजपा दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लगवाना चाहती है : आतिशी

0
48


नई दिल्ली। दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा केजरीवाल को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्‍ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लगवाना चाहती है। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा। आतिशी ने कहा दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। जिससे पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा मैं बीजेपी को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी को स्पष्ट जनादेश दिया है। आतिशी ने कहा भाजपा को ये पता है कि वो चा चाहे जितना भी जोर लगा लगा लें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी कीमत पर वो हरा नहीं सकते हैं। आतिशी ने दावा किया कि दिल्‍ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्‍यार करती है, अरविंद केजरीवाल को उनकी नीतियों और उनकी योजनाओं के कारण पसंद करते हैं। दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। आतिशी ने दावाा किया कि भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here