Home News Posts बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल : संजय सिंह

बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल : संजय सिंह

0
583


नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा, जिस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, असल में वह घोटाला बीजेपी ने किया है और पूरा शीर्ष नेतृत्व इसमें शामिल है। इस दौरान संजय सिंह ने कहा, मंगुट्टा रेड्डी नाम का एक व्यक्ति है, जिसने तीन बयान दिए और उसके बेटे राघव ने सात बयान दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अरविंद केजरीवाल को जानते हो? तो उसने सच बोला और कहा कि मिला था लेकिन ट्रस्ट की ज़मीन के मामले में मिला था, लेकिन उसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। पांच महीने बाद उसे जेल में रखने के बाद उसका पिता बयान बदल देता है। संजय सिंह ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंगुटा रेड्डी की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शराब घोटाले का आरोपी रेड्डी टीडीपी से चुनाव लड़ रहा है और पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहा है। उन्होंने कहा, एक आदमी जिसके लिए ईडी कह रही है कि शराब का घोटालेबाज है उसका प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्या रिश्ता है? वो टीडीपी से चुनाव लड़ रहा है और प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बेल के बदले भाजपा ने शरत रे्डी से 55 करोड़ रुपये की रिश्वत ली।
संजय सिंह ने कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड से शराब घोटाले का पूरा मनी ट्रेल सामने आ गया। बीजेपी ने 55 करोड़ रुपये की रिश्वत शरत रेड्डी से ली। 6:50 पर चुनाव आयोग ने सारी डिटेल्स वेबसाइट पर पब्लिश की और जैसे ही मामला खुला 7:14 बजे अरविंद केजरीवाल के आवास पर ईडी ने रेड मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here