भाजपा—कांग्रेस ने नामांकन रैली में झोंकी ताकत

0
136
  • रानी के समर्थन में सीएम धामी तो गुनसोला के समर्थन में माहरा पहुंचे

देहरादून। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोतसिंह गुनसौला ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। नामांकन रैली में भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के समर्थन में जहंा सीएम धामी पहुंचे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जोतसिंह गुनसौला के नामंाकन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं गढ़वाल सीट से भी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। वहीं लोकसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का अभी भी इंतजार है। हालांकि प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं की पांचों सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार की जा रही है।


टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के द्वारा आज विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन कार्यक्रम में महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग किया। लोकसभा के विभिन्न एवं प्रसिद्ध वाघ यंत्रों के साथ नामांकन रैली ने प्रस्थान किया मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा एवं मालाओं के साथ नामांकन रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर मंदिर व मठो के धर्माधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह का तिलक कर शुभकामनाएं दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई भी दी। टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभाओ के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में समागम रहा। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्ौलेंद्र बिष्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित अन्य सभी ने टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को नामांकन की शुभकामनाएं दी। नामांकन में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो,ं सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, संध्या थापा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

त्रिवेन्द्र ने गंगा पूजन कर किया नामांकन दाखिल किया

हरिद्वार। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गंगा पूजन कर अपना नामांकन दाखिल किया।
आज यहां भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लेकर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। वही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं से स्वागत कर भाजपा को लोकसभा चुनाव में 5 लाख से अधिक मतों से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किए जाने को लेकर भी संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here