भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

0
865

मुम्बई। कई दशकों से अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता जी ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोविड संक्रमित होने के बाद से भर्ती थीं।लता जी लगातार आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में थीं।हालांकि उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। यहां तक कि उन्हें वेंटिलेटर पर कुछ दिनों के लिए रखा गया था और फिर बाद में वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ी और वेंटिलेटर पर दोबारा रखा गया।

भारत रत्न, स्वर कोकिला, संगीत की मलिका..और न जाने कितने नामों से अपनी आवाज के दम पर करोड़ो दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here