Home News Posts उत्तराखंड भानियावाला—ऋषिकेश रोड होगी अब फोर लेनः गडकरी

भानियावाला—ऋषिकेश रोड होगी अब फोर लेनः गडकरी

0
995

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को बड़ी सौगात देते हुए देहरादून के भानियावाला—ऋषिकेश रोड को 4—लेन बनाये जाने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,036.23 करोड़ की स्वीकृति मजूंर की गयी है। साथ ही यूपी—उत्तराखंड में बरेली—सितारगंज रोड का भी सुधार किया जायेगा। जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,464.19 करोड़ स्वीकृत किये गये है।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी गयी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा है कि भानियावाला—ऋषिकेश रोड को 4—लेन बनाया जाएगा। जिसके लिए एचएएम मोड के तहत 1,036.23 करोड़ स्वीकृत किये गये है। वहीं यूपी—उत्तराखंड में बरेली—सितारगंज रोड का सुधार किया जायेगा जिसके लिए भी एचएएम मोड के तहत 1,464.19 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here