भाजपा निकली विजय संकल्प यात्रा पर

0
282

घर—घर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार। अपनी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को राज्य की जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता अब विजय संकल्प यात्रा पर निकल पड़े हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां हरिद्वार से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना की। जिसके बाद पंतदीप मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि भाजपा एक बार फिर राज्य में अपनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 60 पार के लक्ष्य को सामने रखकर वह काम करें उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता ही है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए जरूरी है। हर—हर भाजपा और घर—घर भाजपा के नारे को तभी सार्थिक किया जा सकता है जब वह अपनी सरकार के कामों की जानकारी घर—घर तक पहुंचा सके।
भाजपा की यह विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कुल 4500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा का लक्ष्य सरकार की हर छोटी बड़ी उपलब्धि को जनता तक पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा द्वारा अपनी उपलब्धियों पर तैयार पोस्टर और पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। जिसमें गैर सेंड को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने, नजूल भूमि पर बने लोगों को मालिकाना हक देने, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा देने, केदारधाम के पुनर्निर्माण कार्य, किसानों व महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा देने और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देने के प्रयासों के अलावा कोरोना काल में दिए जाने वाले मुफ्त राशन की व्यवस्था से लेकर कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए दिये गए अनुदान सहित तमाम उपलब्धियों को शामिल किया गया है।
भाजपा की यह विजय संकल्प यात्रा प्रमुख नगरों से लेकर सिर्फ शहरों तक ही नहीं जाएगी बल्कि संपर्क मार्गों से जुड़े गांवों व कस्बों तक भी जाएगी। दिसंबर के अंत तक जारी रहने वाली इस यात्रा को आज जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा के दौरान भाजपा के जो केंद्रीय नेता उत्तराखंड आएंगे वह भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

मोदी अब 30 दिसंबर को आएगें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 24 दिसंबर की बजाय 30 दिसंबर को हल्द्वानी आएंगे। उनका कार्यक्रम अब अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन कर दिया गया है।
बीते २ माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार उत्तराखंड आ चुके हैं अब उन्हें 24 दिसंबर को हल्द्वानी आना था लेकिन अब वह 30 दिसंबर को हल्द्वानी आएंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे। यह उनका चौथा दौरा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here