Home News Posts उत्तराखंड मौसम के बिगड़े मिजाज से सावधान रहे चारधाम यात्री: तीन जिलों में...

मौसम के बिगड़े मिजाज से सावधान रहे चारधाम यात्री: तीन जिलों में एवलांच का खतरा

0
501


बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी दुश्वारियां
पहाड़ पर 1 मई तक खराब रहेगा मौसम

देहरादून। यूं तो उत्तराखंड में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है तथा अभी तक लोग गर्मी के मौसम में नवम्बर—दिसम्बर जैसी सर्दी का एहसास कर रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि अभी मौसम के मिजाज में कोई सुधार होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग द्वारा आज जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताते हुए 3 जिलों में एवंलांच के संभावित खतरे का अलर्ट जारी किया गया है और शासन—प्रशासन के साथ—साथ चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 मई तक राज्य के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताते हुए कहा गया है कि इस दौरान एवलांच (बर्फीले तूफान) की संभावनाएं भी बनी हुई है वहीं पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी से भूस्खलन तथा हिमस्खलन की घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान राज्य के मैदानी भागों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश सरकार को सतर्क रहने की सलाह देते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रखने के लिए कहा गया है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य की सबसे प्रमुख चार धाम यात्रा का आगाज हो चुका है तथा आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने के बाद सभी चारों धामों की यात्रा विधिवत शुरू हो चुकी है। चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन बीते कई दिनों से धामों में बर्फबारी और बारिश भी हो रही है धामों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियां हो रही है। इस बीच आई मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।
राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में आज यह मौसम का बदलाव देखा जा रहा है बेमौसम बारिश के कारण बागवानी और फसलों को भारी नुकसान पहले ही हो चुका है और अब मौसम ऐसा ही रहता है तो यह नुकसान और भी अधिक बढ़ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here