हरिद्वार। नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस व एनडीटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी बरेली का कुख्यात नशा तस्कर है जो बरेली से स्मैक लाकर उसे धर्मनगरी हरिद्वार में सप्लाई किया करता था।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एनडीटीएफ व सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में बरेली का एक नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एनडीटीएफ व पुलिस की सयुंक्त टीम ने बताये गये स्थान बिजली घर के पास इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम रियासुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी बांगरगंज हुसैन बाग थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि वह बरेली से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बेचता है। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं मेंं मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।



