Home News Posts उत्तराखंड बहादरपुर हत्याकांडः डेड बॉडी को लेकर कोतवाली का किया घेराव

बहादरपुर हत्याकांडः डेड बॉडी को लेकर कोतवाली का किया घेराव

0
506

हरिद्वार। लक्सर के बहादुरपुर में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के मामले ने तूल पकड़ लिया है, ग्रामीण मृतक की डेड बॉडी लेकर थाने का घेराव करने पहुंचे। जिन्हें पुलिस बल ने रोक लिया है। मौके पर लक्सर सीईओ निहारिका सेमवाल व कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात है।
जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हत्याकांड में परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है। जिसक कारण विपक्ष के हौसले इतने बुलंद हो गये कि उन्होने मृतक की जान ही ले ली है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चौकी प्रभारी की लापरवाही से ही आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसमें मृतक अशोक की जांन चली गयी है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मौके पर ही डटे हुए थे और वह चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here