Home News Posts उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा की गई...

बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत बम डिस्पोजल दस्ते द्वारा की गई चैकिंग

0
556

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते समय—समय पर पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
इस क्रम में आज पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में बम डिस्पोजल दस्ता (बीडीएस) द्वारा बद्रीनाथ धाम में पार्किंग स्थल, तप्त कुंड व मंदिर परिसर, मार्किट एरिया साकेत तिराहा आदि स्थानों में एण्टीसबोटाज चैकिंग की गयी है।
राज्य में चारधाम यात्रा जारी है। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न न किया जाये। इसके मद्देनजर उत्तराखण्ड पुलिस के आलाधिकारी चौकन्ने है। जो समय समय पर यात्रा मार्गो व धामों का निरीक्षण कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here