Home News Posts उत्तराखंड बदमाशों ने रोडवेज कर्मियों पर की फायरिंग, चालक घायल

बदमाशों ने रोडवेज कर्मियों पर की फायरिंग, चालक घायल

0
938

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह सवेरे बाइक सवार दो बदमाशों ने आज औघोगिक क्षेत्र में स्कूटी सवार बस चालक व परिचालक पर लूट के उद्देश्य से गोली चला दी। हमले में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चालक व परिचालक सुबह अपनी बस को लेने के लिए आघोगिक क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशाप जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार सोनू उपाध्याय पुत्र महेंद्र उपाध्याय ग्राम कुटेश्वर जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी मिस्सपुर कनखल व प्रघुम्मन कुमार पुत्र शिवकुमार रोडवेज में चालक व परिचालक पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनो स्कूटी पर सवार होकर रोडवेज वर्कशाप पुराना औघोगिक क्षेत्र जा रहे थे। इस दौरान रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हे रोकना चाहा। जब वह नहीं रूके तो बदमाशों द्वारा उन पर फायर कर दिया गया। स्कूटी में पीछे बैठे चालक सोनू उपाध्याय की कमर में गोली लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि प्रघुम्मन सुरक्षित रहा। बताया जा रहा है कि परिचालक चालक को लेकर अस्पताल पहुंचा और उसे वहंा भर्ती करा दिया गया। जिसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत का कहना है कि इस मामले में लूट के साथ रजिंशन हमले की आंशका पर भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here