Home News Posts 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी बाबा गिरफ्तार

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी बाबा गिरफ्तार

0
322

नई दिल्ली। पुलिस ने वसंत कुंज की श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपों में फरार चल रहे स्वामी चैतन्यानंद को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे आज दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैतन्यानंद ने खुद को संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि बताकर मामलों से बचने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपी से जुड़े लगभग 8 करोड़ रुपये को भी फ्रीज कर दिया गया है। यह राशि पार्थसारथी द्वारा बनाए गए ट्रस्ट के 18 खातों और 28 एफडी में जमा थी। पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद उन्हें रात में अपने कमरे में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसके साथ ही हॉस्टल के कमरों में सीसीटीवी लगाने और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। छात्राओं के अनुसार, कई बार उन्हें विदेश यात्रा के लिए दबाव भी डाला गया। बताया जा रहा है कि जो छात्राएं विरोध करती थीं, उनके अंकों में कटौती की जाती और डिग्री रोक दी जाती थी। शिकायत में तीन महिला स्टाफ सदस्यों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर छात्राओं पर दबाव डालने और सबूत मिटाने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here