Home News Posts उत्तराखंड अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास !

अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास !

0
767

हल्द्वानी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चौथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। नाबालिक ने मैं शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर दिया जिसके चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
पीड़िता के भाई की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है 17 वर्षीय नाबालिग अस्पताल में अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी उसकी चाची अस्पताल में भर्ती है। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया उसने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here