अटल जी देश के नेता थेः धामी

0
151

उत्तराखंड राज्य अटल की देन
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भी याद किया

देहरादून। भाजपा आज देशभर में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उनकी जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि अटल जी भाजपा के नेता नहीं थे वह देश के नेता थे। उनके लिए सबसे पहले देश और देशवासी थे। यही कारण है कि वह एक ऐसे सर्वग्राहय नेता थे जिनका सभी दलों के नेता सम्मान करते थे उनकी बात को सभी ध्यान से सुनते थे और मानते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह प्रखर विद्वान और ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने कहा कि आज भी पूरा देश उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करता है। वह ऐसे जनसेवक थे जो अपने लिए कभी नहीं जिए उनके लिए राष्ट्रहित हमेशा सर्वाेच्च प्राथमिकता में रहता था उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में कभी भी अपने उसूल और आदर्शों के साथ समझौता नहीं किया पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य अटल जी की देन है तथा इसे बनाने का काम उन्होंने ही किया था अब इसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सजाया संवारा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा आज सुशासन दिवस पर पूरे देश में बूथ स्तर तक चौपालों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए सूबे के सभी मंत्री विधायक और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खुद मुख्यमंत्री धामी अभी चंपावत में चौपाल लगाने जा रहे हैं उन्होंने आज पीएम का मन की बात कार्यक्रम भी सुना। तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती के अवसर पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का देश के स्वतंत्रता संग्राम में अदित्य योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here