Home राष्ट्रीय Haryana घर के सामने टहल रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या

घर के सामने टहल रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या

0
1249


करनाल। करनाल के घरौंडा इलाके के कुटैल गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने क्राइम ब्रांच के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी. शाम को एएसआई अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर भाग गए। घायल एएसआई को करनाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर दो कारतूस के खोखे भी मिले हैं। बताया जाता है कि कुटैल गांव निवासी 40 वर्षीय संजीव यमुनानगर की क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह अपने घर पर था। शाम को वह अपने घर के सामने टहल रहे थे तभी पल्सर बाइक पर दो बदमाश आये और उन पर फायरिंग कर दी। उसे करनाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. घरौंडा थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि एएसआई संजीव को गोली लगी है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here