Home ताजा ख़बर हथियारबंद हमलावरों ने दो बहनों को मारी गोली, मौत

हथियारबंद हमलावरों ने दो बहनों को मारी गोली, मौत

0
627

नई दिल्ली। भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने जिन दो बहनों को गोली मार दी थी, उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी दो बहनों को अंबेडकर बस्ती, आर.के. पुरम में गोली मार दी गई है। अधिकारी ने कहा कि कॉल मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने घटनार स्थल पर एक टीम भेजी। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाई और हमलावरों के बीच आर्थिक विवाद था। अधिकारी ने उल्लेख किया कि शुरू में इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। बाद में उन्होंने मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here