Home News Posts उत्तराखंड पंड्या को फंसाने वाली एक और महिला गिरफ्तार

पंड्या को फंसाने वाली एक और महिला गिरफ्तार

0
586

हरिद्वार। शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या को रेप के आरोप में फंसाने वाली एक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या को झूठे रेप के आरोप में फंसाने के मामले में पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला का नाम सुनीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा है, जो मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। आरोपी महिला को टैक्सी स्टैंड मल्लीताल नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सुनीता शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी को झूठे केस में फंसाने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने नैनीताल में छापेमारी कर आरोपी महिला सुनीता शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुनीता शर्मा ने डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपित मनमोहन के अलावा हरगोविंद और तोषण साहू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो दिन पहले पुलिस ने शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती चंद्रकला साहू को देहरादून से गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here