Home News Posts उत्तराखंड गंगा परियोजना संस्थान में कर्मचारी की कंरट लगने से हुई मौत

गंगा परियोजना संस्थान में कर्मचारी की कंरट लगने से हुई मौत

0
520

देहरादून। ऋषिकेश स्थित गंगा परियोजना संस्थान में कार्यरत कर्मचारी आज सुबह करंट लगने से बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार खारा स्रोत के पास बने गंगा परियोजना संस्थान पंप में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से आज सुबह मौत हो गई। घटना लगभग 7 बजे सुबह की बतायी जा रही है। जब कर्मचारी कुलर के ऊपर कपड़ा फैलाने गया था तभी अचानक कुलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब दूसरा कर्मचारी ड्यूटी पर आया। तभी वह उक्त कर्मचारी को बेहोशी की हालत में देख घबरा गया और उसने शोर मचाया। आनंद फानन में कर्मचारी को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आए उनके परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक नाम विपिन उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है जिसके 5 भाई व 2 बहनें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here