Home News Posts उत्तराखंड अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 15 घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 15 घायल

0
897

उत्तरकाशी/टिहरी। राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीती रात गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के समीप यात्रियों से भरा एक टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वहीं दूसरी ओर आज सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार सवार मां की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग डेढ़ बजे गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के समीप यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार वाहन हादसे में दो यात्रियों अलका बोटे निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर , डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायल यात्रियों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के बताए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर देवप्रयाग में चमोली से देहरादून की ओर जा रही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। जिसमें कार सवार तीन लोग गम्भीर घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी वहीं घायल दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक व घायल एक ही परिवार के लोग है। जिनमें से मां नीतू की मौत हो गयी जबकि पिता भुपेन्द्र व पुत्र आयुष गम्भीर घायल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here