Home राष्ट्रीय Rajasthan वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश, 2 की मौत

वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश, 2 की मौत

0
1350

जयपुर। चुरू के रतनगढ़ में एयरफोर्स का फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं घटनास्थल पर फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है।
राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है।
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत—विक्षत शव के टुकड़े मिले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here