Home News Posts उत्तराखंड अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी पकड़ी

अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी पकड़ी

0
588

हरिद्वार। अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की आशीष कुमार मिश्रा ने छापेमारी कर तीन टै्रक्टर ट्राली व एक जेसीबी को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा को अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार रुड़की और मंगलौर की दो टीम गठित कर स्वयं भी छापेमारी की गई। औचक छापेमारी में एक ट्रैक्टर—ट्रॉली को जिसमें मिटृी भरी हुई थी। जिसको जलालपुर से, एक ट्रॅक्टर ट्राली और एक जेसीबी को बेडपुर से, और एक टै्रॅक्टर ट्राली को कान्हपुर से पकडा गया। जिसे लाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में सुपुर्द कर सीज किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के अनुसार अवैध खनन पर कार्यवाही/ छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। टीम में नायब तहसीलदार धनीराम सैनी, प्रेम सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक आदेश कुमार और राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here