टिहरी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले मेंं फरार हो चुके व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज टिहरी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी मुकेश महतो पुत्र भिखारी महतो निवासी ग्राम सनवरिया, थाना सिरसिया, जिला बेतिया (बिहार), उम्र 28 वर्ष की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाने स्तर से दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार किए गए प्रयासों एवं सघन तलाश के फलस्वरूप आज सुबह आरोपी मुकेश महतो को टिहरी के ग्राम मथलाऊ से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




