मुंबई । सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिल गई। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को मुंबई के ही ठाणे से गिरफ्तार किया । ये गिरफ्तारी ठाणे से की गई है। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आरोपी का नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद है। इसकी उम्र करीब 30 साल है। इसके भारतीय होने का कोई कागज नहीं मिला है। वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था ये 5-6 महीने पहले मुंबई आया। फिर मुंबई के बाहर रहने लगा। 15 दिन पहले ही मुंबई लौटा है। ये मुंबई के एक बार में हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था।
मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब सामने आया है कि उसका असल नाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घुसा था। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में इस वक्त रखा गया है। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी पिछले सात आठ महीने से मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगह पर काम कर रहा था।
सैफ अली खान पर हुए हमले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच खास पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले गई आरोपी को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शहजाद सैफ पर हमले से पहले 9 जनवरी को भी बांद्रा रेलवे स्टेशन पर दिखा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें उसका वीडियो सामने आया है।