Home News Posts उत्तराखंड हादसाः वाहन खाई में गिरा आठ की मौत, दो घायल

हादसाः वाहन खाई में गिरा आठ की मौत, दो घायल

0
17



टिहरी। सड़क दुर्घटना मेंंं आज दोपहर एक वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो यगी वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल व मृतक सभी अंतिम संस्कार से घर लौट रहे थे।
सड़क दुर्घटना का यह मामला चंबा—कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल के पास का है। यहंा आज दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत—बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से ही शुरुआती रेस्क्यू संभव हो सका। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शूरू किया। खाई में गिरे वाहन से शवों और घायलों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत टीमों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की पहचान उत्तम कुमार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here