Home News Posts उत्तराखंड आशिकी के आडे़ आयी पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट

आशिकी के आडे़ आयी पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट

0
949

उधमसिंहनगर। पति की आशिक मिजाजी पत्नी व सास को भारी पड़ गयी। पति ने देर रात पत्नी व उसकी मां को पाठल से हत्या कर उन्हे मौत की नींद सुला दिया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। हत्यारोपी पति फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस जब मौहल्ला नत्था सिंह पंडो वाला कुए के पास रहने वाले निखल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ वैघ के घर पहुंची तो वहंा ताला लगा हुआ था। घर का ताला तोड़कर जब पुलिस अन्दर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर वह भी दंग रह गयी। घर के एक कमरे में निखिल की पत्नी निशू का शव पडा था जबकि दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। दोहरे हत्याकाण्ड की खबर सुनते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयीं। सूचना मिलने पर मृतका के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी मौके पर पहुंच गये। मृतका के भाई अशोक द्वारा बताया गया कि उसके जीजा निखिल उर्फ सोनू ने ही अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी की पाठल से हत्या की है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया है तथा हत्यारे ने ही घटना की जानकारी अपनी बहन को दी थी। जिसके बाद बहन ने ही जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू अय्याश किस्म का व्यक्ति था तथा वह घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। बताया कि एक सप्ताह पहले वह फिर घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी। जिनकी हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि निखिल उर्फ सोनू की निशा के साथ दूसरी शादी हुई थी। आरोपी की पहली शादी बिजनौेर के झालू के पास से हुई थी। जिससे सोनू को एक बेटी भी थी। पहली पत्नी से विवाद के कारण सोनू जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद सोनू ने ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी निशा से दूसरी शादी की थी। जिससे सोनू और निशा के दो बच्चे थे। बहरहाल पुलिस अब साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here