Home News Posts उत्तराखंड मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं हुई जलकर खाक

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की दवाएं हुई जलकर खाक

0
478

हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र में देर रात एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तत्काल फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि भीषण आग की चपेट में आकर लाखों रूपये की दवाएं जलकर खाक हो गयी है।
जानकारी के अनुसार अंकुर सैनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर का ग्राम माजरी गुम्मावाला में एक मेडिकल स्टोर है। बताया जा रहा है कि अंकुर सैनी प्रतिदिन की तरह बीती रात भी अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात दुकान में अचानक आग लग जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कांवड़ मेले में तैनात फायर यूनिट भगवानपुर को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद टीम ने हाई प्रेशर वाहन से हौजरील फैलाकर पंपिंग कर मेडिकल स्टोर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया गया। मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि दुकान में लाखों रुपये की दवाइयां रखी हुई थीं, जो जलकर राख हो गईं है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के दौरान दुकान स्वामी अंकुर सैनी और कलियर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। हालांकि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here