Home News Posts गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, श्रद्धालुओं के साथ किए...

गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, श्रद्धालुओं के साथ किए कीर्तन

0
1435

नई दिल्ली। संत रविदास की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कीर्तन किए। इस दौरान पीएम मोदी झांझ बजाते दिखे। पीएम मोदी ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा – दिल्ली के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में बेहद खास पल। इससे पहले उन्होंने संत रविदास मंदिर जाकर श्री रविदास के दर्शन किए । उन्होंने कहा- रविदास जी का यह पवित्र धाम जन-जन के लिए एक प्रेरणास्थल है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि एक सांसद के रूप में मुझे यहां के विकास कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here