120 व 100 वर्षीय महिलाओं ने भी डाला अपना वोट
देहरादून। उत्तराखण्ड में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए जहंा युवाओं में उत्साह दिखायी दे रहा है वहीं मतदान के प्रति बुजुुर्ग भी खासे जोश से लबरेज नजर आये है। इस क्रम में जहंा रूड़की में 120 साल की बुर्जुग महिला मरियम ने मतदान किया वहीं राजधानी दून में 100 वर्षीय कमला देवी, 88 वर्षीय कमला गेरा द्वारा भी खासे उत्साह से अपना वोट डाला गया है।
लोकतंत्र के महापर्व में आज मतदान के लिए बुर्जुगों में खासा उत्साह देखा गया हैं। रूड़की के रामपुर गांव निवासी 120 वर्षीय बुर्जुग महिला मरियम ने आज अपना मतदान किया है। खास बात यह है कि यह बुर्जुग महिला चलने फिरने में असमर्थ है। जिसके चलते उनके पोते उन्हे गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लाये। बुर्जुग महिला ने बताया कि वह ऐसा प्रत्याशी चाहती है जो क्षेत्र का विकास करे साथ ही ऐसी सरकार चाहती है कि जो बेरोजगारी व मंहगाई पर अंकुश लगा सके। वहीं राजधानी दून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के केशरवाला पोलिंग बूथ पर 100 वर्षीय बुर्जुग महिला कमला देवी अपने पोते योगेश राणा सहित मतदान करने पहुंची। इस दौरान दादी पोते में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया।
राजपुर विधानसभा में आज 88 वर्षीय बुर्जुग महिला कमला गेरा द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपना वोट डाला गया है। मतदान के बाद उन्होने लोगों से अपील की वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और देश को सशक्त बनाये।